हम आई-रजिस्ट्री हैं - आपके व्यावसायिक डोमेन का समाधान

जून 2011 में, निर्दिष्ट नाम और संख्या के लिए इंटरनेट निगम(आईसीएएनएन), जो की इंटरनेट पर नाम और पते के आवंटन का समन्वय करता है, के द्वारा इंटरनेट डोमेन के लिए नेमस्पेस के विस्तार का निर्णय लिया गया और नए जेनेरिक शीर्ष स्तर के डोमेन(नए जीटीएलडी) को शुरू करने के लिए सार्वजनिक निविदा की प्रक्रिया को शुरू किया गया।

अगले कुछ वर्षों में .com, .net, .org या .info डोमेन एक्सटेंशन के अलावा इस तरह के कई नए जीटीएलडी देखने को मिलेंगें और यह निजी व्यक्तियों, कंपनियों, डोमेन निवेशकों और एसईओ विशेषज्ञों को अपनी पसंद के अनुसार डोमेन के एक्सटेंशन को रजिस्टर करने की अनुमति देंगे।

आई-रजिस्ट्री ने इस अवसर का फायदा उठाया और आईसीएएनएन में उन डोमेन एक्सटेंशन के लिए आवेदन किया जो कि हमें लगता है कि सबसे दिलचस्प हैं। चार आई-रजिस्ट्री डोमेन एक्सटेंशन और उनकी प्रासंगिक अवधारणाओं को निम्नलिखित प्रस्तुति में विस्तार से पेश किया जा रहा है। हालांकि आईसीएएनएन की सतर्क मूल्यांकन प्रक्रिया मतलब है कि पहली एक्सटेंशन को 2013 के अंत में ऑनलाइन किया जा सकता है, फिर भी हम पहले से ही मुफ्त में बिना किसी प्रतिबद्धता के साथ.आपके मनचाहे डोमेन को आरक्षित करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

 


 

.ONL के साथ ऑनलाइन दुनिया में आपका स्वागत है।

निजी व्यक्तियों, कंपनियों और संगठनों को नए अवसरों के साथ उपयुक्त इंटरनेट पता प्रदान करवाने के लिए .ONL एक नया डोमेन एक्सटेंशन है। इस नेमस्पेस का उपयोग निजी रूप से, व्यापार के लिए, संचार, एक ब्लॉग या एक दुकान पर व्यावहारिक रूप से किसी भी अनुप्रयोग में किया जा सकता है। हम यह उम्मीद करते हैं कि इस वर्ष में ही आप इस अवसर का उपयोग कर पाएंगे। .ONL के बारे में अधिक जानकारी यहां पर उपलब्ध है...

 


 

इंटरनेट पर सबसे असाधारण नेमस्पेस में आपका स्वागत है।

.RICH उद्योग, कला, फैशन, खेल और मनोरंजन की दुनिया के अमीर व्यक्तित्व वाले लोगों के लिए इंटरनेट पर एक नया और विशिष्ट डोमेन एक्सटेंशन और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। 2014 से, उच्च गुणवत्ता सेवाओं के लिए चयनित प्रदाताओं के साथ, समृद्ध और जीवन शैली के ब्रांड विशेष सुरक्षा के साथ .RICH नेमस्पेस का उपयोग कर पाएंगे- उनकी जीवन शैली के प्रभावशाली प्रदर्शन और सुर्खियों की गारंटी दी जाती है। .RICH के बारे में अधिक जानकारी यहां पर उपलब्ध है...